नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
*26 वर्षों से लंबित विवाद का अंत, बिहार के हित में ऐतिहासिक समाधान*
बिहार और झारखंड के बीच सोन नद के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया।

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील जी एवं झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी।

इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
