HomeUncategorizedसंघे शक्ति कलियुगे: बगहा में कलवार समाज का छठा बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन...

संघे शक्ति कलियुगे: बगहा में कलवार समाज का छठा बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन पूजन महोत्सव संपन्न.

Published on

spot_img

बगहा नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

बगहा में कलवार समाज के द्वारा छठा वर्ष बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन पूजन महोत्सव एवं स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पुष्पांजलि मैरिज हॉल में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष अजय गुप्ता व दिल्ली से आए समाजसेवी सुरेश गुप्ता ने संयुक्त रूप उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने कहा कि कलियुग में संगठन में ही शक्ति है, इसलिए समाज को संगठित होकर रहना होगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुल देवता भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से की गई। ज्ञात हो कि बलराम जी मूसल और हल धारण करते हैं, इसलिए इन्हें हलधर भी कहा जाता है। बलभद्र को भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जाना जाता है।

सम्मेलन में समाज के उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें नारी सशक्तिकरण, गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद, मेधावी छात्र-छात्राओं को सहयोग तथा स्वजातीय धर्मशाला के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

इस पूजन महोत्सव में बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंड के अलावा बेतिया, नरकटियागंज, मैनाटांड़ तथा यूपी के पडरौना, छितौनी, तमकुही रोड, मुजफ्फरपुर से लगभग 5000 लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि बेतिया और मोतिहारी से आए गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव सतीश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मिथिलेश गुप्ता, जोगापट्टी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, व्यवस्था मंत्री दिनेश जायसवाल, अमरेश जायसवाल, जय किशन जायसवाल, सुनील जायसवाल, ललन प्रसाद, मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार, मुन्ना गुप्ता, विनोद जायसवाल, दयानंद कुमार, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this