HomeUncategorizedरामनगर SDPO रागिनी कुमारी का हुआ तबादला,ATS में बनीं DSP.

रामनगर SDPO रागिनी कुमारी का हुआ तबादला,ATS में बनीं DSP.

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

बगहा/रामनगर। पश्चिम चंपारण के रामनगर अनुमंडल की एसडीपीओ रागिनी कुमारी का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) में डीएसपी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार सरकार द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर डीएसपी एवं एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

रागिनी कुमारी ने रामनगर में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कई प्रभावी अभियान चलाए। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की थी।

रामनगर क्षेत्र में उनकी कार्यशैली को लेकर आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक छवि रही। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया था।

एटीएस जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग में डीएसपी के रूप में उनकी नियुक्ति को उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता का सम्मान माना जा रहा है। उनके तबादले की खबर के बाद रामनगर एवं बगहा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

“शेख औरंगजेब, तबरेज़ आलम, नागेंद्र साह रामनगर नगर सभापति प्रतिनिधि, जदयू प्रदेश सचिव सह मुखिया स्मिता चौरसिया रामनगर खटोरी, भाजपा नेत्री अजया राय रामनगर, संजय मिश्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनगर,भाजपा नेता शेखर सुमन, अविनाश मिश्रा युवा मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष बगहा, सदाकांत शुक्ला, नगर उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह, प्रकाश सिंह मीडियाकर्मी, विभोर पांडेय सहित सैकड़ों पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्यों ने रामनगर की एसडीपीओ रागिनी कुमारी को बिहार एटीएस में डीएसपी पद की जिम्मेदारी मिलने से उनके सफल कार्यकाल को याद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this