HomeCrimeरमपुरवा में बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की मौत, सवार गंभीर...

रमपुरवा में बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की मौत, सवार गंभीर ,पटना रेफर

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

*उतेजित ग्रामीणों ने रमपुरवा में शव के साथ किया सड़क किया जाम*

*इंस्पेक्टर सह एसएचओ की हस्तक्षेप से सड़क जाम हटा*

मझौलिया। रामपुरवा चौक पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक मासूम अंसारी (25) की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार युवक मुन्ना आलम को जीएमसीएच के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मासूम आलम की शादी महज चार माह पहले हुई थी।हादसे के बाद सोमबार की सुबह को आक्रोशितों में बिरवां तालाब के पास रमपुरवा चौक पर शव के साथ सड़क जामकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कारी चिन्हित बोलेरो को जब्त करने और बोलेरो के चालक और मालिक पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे।पुलिस के घण्टों मशक्कत और आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रविबार की देर रात को घटना हुई।उन्होंने बताया कि पीड़ितों की निशानदेही पर बोलेरो को चिन्हित कर लिया गया है।बोलेरो बिरवां निवासी बृजेश तिवारी की बतायी गयी है।आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।घटना की सूचना पर रात में डायल 112 की पुलिस आयी थी और मामला शांत कराया।मृतक की पहचान बढ़ईया टोला वार्ड नंबर-4 निवासी एनातुलाह अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र मासूम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मासूम की शादी करीब चार माह पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नवविवाहिता पत्नी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घायल की पहचान भटूमर आलम के पुत्र मुन्ना आलम के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मुन्ना आलम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह रामपुरवा चौक पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this