HomeHealthमानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच अपनावे.....ग्रुप निदेशक।

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच अपनावे…..ग्रुप निदेशक।

Published on

spot_img

मझौलिया से एसपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट….

……..हाईटेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुभवलिया में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर समारोह का भव्य आयोजन.

मझौलिया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुभवलिया में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष शसतीश कुमार राय, डॉ. उपमा राय, संस्थान के महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा तथा समूह निदेशक डॉ. रवि कुमार नाथ ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, तनाव से दूर रहने, नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में योग एवं खेलकूद संकाय के पवन कुमार चौधरी की सक्रिय उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग, खेलकूद और मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. दीपक कुमार शर्मा, अमित कुमार, श्री विकाश कुमार मिश्रा, अभिमन्यु कुमार झा तथा खुशजीत कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य बड़ा महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सकारात्मक सोच और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना से स्वस्थ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this