HomePoliticsभितिहरवा कस्तूरबा कन्या विद्यालय में हुआ एआई क्लास का शुभारंभ।

भितिहरवा कस्तूरबा कन्या विद्यालय में हुआ एआई क्लास का शुभारंभ।

Published on

spot_img

*डेयरी ,मत्स्य व पशु संसाधन मंत्री ने किया एआई क्लास का उद्घाटन*

गौनाहा से दीपक पाठककी रिपोर्ट….

डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम द्वारा सोमवार को कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय भितिहरवा में एआई द्वारा शिक्षा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित व फीता काटकर की गई।

मंत्री नंदकिशोर राम, एमएलसी अफाक अहमद, प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान, प्रखंड जदयू अध्यक्ष विक्रम चौधरी, डॉ अनील कुमार , जिला बीससुत्री सदस्य सूरज सहनी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मंत्री नंदकिशोर राम, एमएलसी अफाक अहमद ,प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान, विक्रम चौधरी, सूरज सहनी, वीरेंद्र तिवारी, कामाख्या सिंह, बिंदा प्रसाद यादव, मुखिया मुन्नी देवी, अभीजय सिंह, निर्मल शर्मा, निखिल कुमार आदि को अंग वस्त्र व विद्यालय की छात्राओ द्वारा निर्मित आम्र पल्लव की मुकुट, बैच तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो की उक्त एआई शिक्षा का शुभारंभ महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा कस्तूरबा कन्या विद्यालय में मुहैया कराई गई। नई शिक्षा नीति के द्वारा बिहार सरकार द्वारा एआई शिक्षा का शुभारंभ किया गया है, जिसे पहली बार भितिहरवा के कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू किया गया है।

कंप्यूटर के माध्यम से बच्चियों को एआई क्लास द्वारा शिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की छात्रा वर्षा कुमारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों के स्वागत गान से की गई। मंत्री महोदय ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि गांधी की कर्मभूमि रही भितिहरवा में एआई शिक्षा का शुभारंभ कर बिहार सरकार ने सराहनीय कदम उठाई है। उन्होंने विद्यालय के बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के बच्चियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक लघु नाटक की प्रस्तुति की। इस अवसर पर सीओ रणधीर कुमार, आरओ सह बीईओ दीपक कुमार राम, सज्जन कुमार, थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता, शिव शंकर प्रसाद चौहान, अमित कुमार गुड्डू, दिनेश प्रसाद यादव, रामबाबू चौरसिया, शेषनाथ चौहान सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे। मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि विद्यालय के स्वर्णिम विकास के लिए सतत प्रयास करता रहूंगा।उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री से मिलकर विद्यालय में बिना वेतन कार्य कर रहे शिक्षकों के भी आर्थिक मदद कराने का प्रयास करूंगा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this