HomePoliticsभाजपा नेता एपी पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर...

भाजपा नेता एपी पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर दिया बधाई और शुभकामनाएं…संवाददाता

Published on

spot_img

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर समाजसेवी एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एपी पाठक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तथा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान जी और मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे चंपारण में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक और प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया। वर्षों से चंपारण के लोगों की सेवा, सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में निरंतर सक्रिय रहने वाले एपी पाठक ने इस ऐतिहासिक विजय को जनता के विश्वास, एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।मीडिया से बातचीत में एपी पाठक ने कहा कि “यह जीत माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी की कुशल रणनीति, संगठन क्षमता और बिहार की जागरूक जनता की जीत है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं और विकास संकल्प पर भरोसा करती है और उसका प्रत्यक्ष लाभ भी पा रही है। इसलिए जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन और विश्वास सौंपा है।”
एपी पाठक यह भी कहा कि चंपारण सहित पूरे बिहार में मिली यह प्रचंड जीत स्पष्ट करती है कि लोग विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this