बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट…..
बेतिया समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की 66 शिकायतें सुनीं।
राम विनय साह, अंकित मिश्रा, अमृता कुमारी समेत कई लोगों ने राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद, आवास योजना, बिजली-पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं रखीं। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, शेष के लिए अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया गया।

यह जनसुनवाई राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित की गई थी।
मौके पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, डीपीआरओ रोचन माद्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
