HomeHealthबेतिया डीएम ने सीएचसी मझौलिया में 15 टीबी मरीजों के बीच बांटा...

बेतिया डीएम ने सीएचसी मझौलिया में 15 टीबी मरीजों के बीच बांटा बास्केट कीट.

Published on

spot_img

*प्रखंड, अंचल व सीएचसी का किया निरीक्षण*

*निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश*

बेतिया से सत्येंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट..

टीवी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण सहायता के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा तथा अन्य अधिकारियों ने 15 टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में बास्केट किट का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने मरीजों से चिकित्सकीय सलाह का पालन करने, निर्धारित समय पर दवा लेने तथा संतुलित आहार अपनाने की अपील की। साथ ही टीबी के लक्षण, संक्रमण से बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी भी दी।

बास्केट किट वितरण के बाद जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया और दवा वितरण काउंटर, पूछताछ केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन में कमी, बुखार या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण हों तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पर पूरी तरह विजय प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, हेल्थ मैनेजर शकील अहमद,बीसीएम राहुल कुमार झा, प्रधान सहायक सुशांत कुमार, थाना प्रभारी अमर कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी, प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this