HomeCrimeबुजुर्ग को घेरकर पीटा, चार हजार रुपये छीनने का आरोप

बुजुर्ग को घेरकर पीटा, चार हजार रुपये छीनने का आरोप

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………

…नेपाल से मछली बेचकर लौट रहे थे 70 वर्षीय बोधा सहनी, बैराज पुल के पास हुई घटना.

वाल्मीकिनगर की है घटना..नेपाल से मछली बेचकर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को बैराज पुल के पास घेरकर मारपीट करने और चार हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना छह अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे की बताई गई है। घायल बोधा सहनी को गंभीर स्थिति में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मामले में वाल्मीकिनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

लवकुश घाट निवासी बोधा सहनी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह नेपाल से मछली बेचकर घर लौट रहे थे। बैराज पुल के 14-15 नंबर पाया के पास लवकुश घाट निवासी मिंटू कुमार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मिंटू के हाथ में डंडा था और उसके साथ चार-पांच अन्य युवक भी मौजूद थे। गाली-गलौज के बाद विरोध करने पर मिंटू ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया।
बुजुर्ग के अनुसार, सिर पर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडे से उनकी पिटाई की तथा जेब में रखे चार हजार रुपये लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को पहचानकर उनके घर पहुंचाया। स्वजन उन्हें वाल्मीकिनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बगहा रेफर कर दिया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। बोधा सहनी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वाल्मीकिनगर थाने में कांड संख्या 149/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this