HomePoliticsबिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता  एपी पाठक ने धर्मेंद्र...

बिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता  एपी पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर दिया बधाई और  शुभकामनाएं

Published on

spot_img

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर समाजसेवी एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एपी पाठक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तथा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान जी और मनोज तिवारी  से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा  के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एपी पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे चंपारण में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक और प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया। वर्षों से चंपारण के लोगों की सेवा, सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में निरंतर सक्रिय रहने वाले एपी पाठक ने इस ऐतिहासिक विजय को जनता के विश्वास, एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।मीडिया से बातचीत में एपी पाठक ने कहा कि “यह जीत माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी की कुशल रणनीति, संगठन क्षमता और बिहार की जागरूक जनता की जीत है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं और विकास संकल्प पर भरोसा करती है और उसका प्रत्यक्ष लाभ भी पा रही है। इसलिए जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन और विश्वास सौंपा है।”
एपी पाठक यह भी कहा कि चंपारण सहित पूरे बिहार में मिली यह प्रचंड जीत स्पष्ट करती है कि लोग विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Latest articles

158वीं नारायणी गंडकी महाआरती में गूंजा विश्व शांति का संदेश..

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... नेपाल आपदा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि वाल्मीकिनगर:- भारत-नेपाल सीमा...

पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले में आईओ का वेतन बंद करने का आदेश

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट...... --- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बगहा...

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट...........….. .दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य...

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

More like this