ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…………………..*चीउड़ा, मीठा, बिस्किट समेत अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण**राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को मिली तत्काल मदद*बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मंगलवार को संजीवनी हेल्थ केयर बांसी की ओर से सूखा राशन का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को चीउड़ा, मीठा, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।बाढ़ के कारण दियारावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सूखा राशन मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।
संजीवनी हेल्थ केयर के डॉ आई सी चौबे ने कहा कि, बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है।
प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि बाढ़ के दौरान इस तरह की सहायता से प्रभावित परिवारों को काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
