HomeUncategorizedबगहा से विदेश जाना हुआ आसान, रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर...

बगहा से विदेश जाना हुआ आसान, रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.

बगहा के मलपुरवा स्थित रत्नमाला में रविवार को रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर का पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।सेंटर के संचालक रेहान आलम ने बताया कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को पहले विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, सरिया फिटर, सेटिंग मिस्त्री, कारपेंटर एवं स्प्रे पेंटर सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेडों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को कम खर्च में विदेश भेजने की प्रक्रिया में भी सहायता की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया । इस दौरान प्रोपराइट अफरोज आलम ने कहा कि इस कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी।

इस प्रतिष्ठान से किसी को कोई सिकवा शिकायत नहीं मिलेगी। साथ कार्यक्रम में विनोद कुशवाहा, धीरज साहनी, दीनानाथ साहनी, सचिन केसरी, राधेश्याम कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद पटेल, गोविंद कुशवाहा, अमन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this