HomeHealthबगहा में SSB की साइकिल रैली, मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर...

बगहा में SSB की साइकिल रैली, मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ अभियान में पुलिसकर्मी, बच्चे और स्थानीय लोग रहे शामिल

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……

SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में भारत के गौरव महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी के 121वीं जयंती के अवसर पर फिट इंडिया- संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया।‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का शुभारंभ कमांडेंट SSB 21वीं वाहिनी द्वारा मंगलपुर कैंपस, बगहा से शुरू कर, गंडक बैराज वाल्मीकिनगर में समाप्त किया गया। रैली में SSB के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, पुलिसकर्मी, गणमान्य लोग, आम नागरिक, मीडिया एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली के माध्यम से बगहा शहर तथा वाल्मीकिनगर तक पूरे सीमा क्षेत्र के स्थानीय युवा/ जनमानस को नियमित साइकिल चलाने, शारीरिक व्यायाम अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।रैली के दौरान, कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण से संबंधित संदेशों के साथ इसे हर संडे साईकिल चलाने का जनांदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया।साइकिल रैली के पहले चरण में SSB 21वीं वाहिनी मुख्यालय बगहा से रामपुर चौक होते हुए गोबरहिया बॉर्डर रोड पहुँची। इसके पश्चात रैली का अगला चरण भेड़ियारी चौक से प्रारंभ हुआ, जिसमें चकदहवा सीमा चौकी के बलकर्मी भी शामिल हुए। इसके पश्चात रैली लक्ष्मीपुर चौक पहुँची, जहाँ रामपुरवा सीमा चौकी के बलकर्मी रैली में सम्मिलित हुए। रैली आगे बढ़ते हुए टंकी बाजार पेट्रोल पंप तक पहुँची, जहाँ सीमा चौकी गंडक बराज के बलकर्मी, बिहार पुलिस के अधिकारी व जवान, स्कूल के बच्चे एवं स्थानीय नागरिक भी उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।

तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों के साथ रैली गंडक बैराज होते हुए बैराज कंट्रोल रूम तक पहुँची।गंडक बराज कंट्रोल रूम के पास स्थानीय जनमानस द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने माला पहनाकर कमांडेंट व अन्य प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

Latest articles

सीमावर्ती समस्याओं को उठाएंगे भारत-नेपाल के पत्रकार, आपदा पीड़ितों की मदद का लिया संकल्प

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. *नेपाल में आपदा से हुई मौतों पर दो मिनट...

बेतिया के Makeover U में लेडीज एंड जेंस शैलून में मिल रही बेहतरीन सेवाएं, दीपक पांडेय ने कराया सेविंग.

बेतिया शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने संचालित Makeover U...

निक्षय मित्र बनकर रेड क्रॉस ने 43 टीबी मरीजों को लिया गोद

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट...... *छह महीने तक हर माह दी जाएगी पोषण की...

चनपटिया में युवाओ के रोजगार दिलाने के लिए विधायक अभिषेक रंजन के द्वारा भव्य रोजगार मेला का किया गया आयोजन.

बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... बेतिया के चनपटिया में रविवार को गणेश हाई...

More like this