HomeCrimeपीड़िता को थाने में बुलाकर धमकाने के मामले में थानाध्यक्ष व आईओ...

पीड़िता को थाने में बुलाकर धमकाने के मामले में थानाध्यक्ष व आईओ से स्पष्टीकरण

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय…….

*रामनगर थाना कांड संख्या 259/26 का मामला, एसडीजेएम कोर्ट ने मांगा जवाब; 13 सितंबर के सीसीटीवी फुटेज भी कराए गए प्रस्तुत*

बगहा के रामनगर थाना कांड संख्या 259/26 के अनुसंधान के दौरान पीड़िता को थाने में बुलाकर कथित रूप से धमकाने और अभियुक्त से सुलह करने के लिए दबाव बनाने के मामले ने न्यायिक स्तर पर गंभीरता से तूल पकड़ लिया है। मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने रामनगर थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता वीरेंद्र कुमार साह सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बताया जाता है कि पीड़िता की ओर से न्यायालय में शिकायत की गई थी कि उसे थाने में बुलाकर अभियुक्त से समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे धमकाने का भी प्रयास किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है।

मामले में घटना स्थल से संबंधित 13 सितंबर का सीसीटीवी फुटेज भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। फुटेज को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।
अदालत ने मामले में रामनगर डीएसपी से भी आख्या मांगी है, ताकि थाने में पीड़िता को बुलाए जाने और पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके। अब पुलिस पदाधिकारियों के स्पष्टीकरण और डीएसपी की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई की दिशा स्पष्ट होगी।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this