HomeUncategorizedपश्चिम चंपारण में तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, लौरिया...

पश्चिम चंपारण में तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, लौरिया में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

Published on

spot_img

बेतिया/लौरिया।पश्चिम चंपारण जिले के नगर निकायों में ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दो सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर जिले के कई नगर निकायों में साफ-सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत लौरिया के सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय से विरोध मार्च निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभु चौक गोलंबर पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की राज्य कमेटी सदस्य रीता रवि ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से सफाई कर्मी अल्प मानदेय और असुरक्षित सेवा शर्तों पर काम कर रहे हैं। सरकार से शीघ्र वार्ता कर मांगों का समाधान करने की अपील की गई।
प्रदर्शन में पिंकी देवी, नत्थू राउत, रीना देवी, शबनम देवी, शमा देवी, मिठाई राउत, चंदन कुमार, सावन कुमार समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this