HomeUncategorizedपथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया...

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग

Published on

spot_img

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग

…… बांसी धाम चौक से मधुबनी पीपी तटबंध तक सिंगल सड़क सवारियों के लिए बनती है मुसीबत.

फोटो.

बगहा/मधुबनी. सोमवार को पटना स्थित पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल से बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने यूपी के पडरौना से आने वाली मुख्य सड़क को जोड़ने वाली बांसी धाम से मधुबनी पापी तटबंध तक लगभग 12 किलोमीटर दूरी तक सड़क की चौड़ीकरण के लिए एक आवेदन के माध्यम से मांग किया। जबकि मांग पत्र के गवाह बगहा भाजपा विधायक राम सिंह रहे। इस दौरान विधायक राम सिंह ने कहा कि इस सिंगल सड़क से हमने वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्रों में तथा यूपी जाने के क्रम में उस सड़क मार्ग से गुजरे हैं। यातायात की भारी असुविधा बनी हुई है।यदि सड़क की चौड़ीकरण हो जाती है तो सैकड़ों गांवों के लोगों के साथ अन्य राहगीरों को बेहतर सहूलियत होगी। इसी बीच मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह बीसूत्री सदस्य विजया सिंह ने कहा कि बड़ी कृपा होगी जब बांसी धाम से मधुबनी तक सड़क की चौड़ीकरण होती । इसके लिए पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल जी से मिलकर एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें इस मुख्य सड़क मार्ग के साथ साथ अन्य सड़कों की जीर्णोद्धार करने की मांग की गई है। पत्र प्राप्ति के बाद पथ निर्माण मंत्री ने किया कि दियारे क्षेत्र वासियों के लिए एनडीए गठबंधन दल की सरकार इस 20 वर्षों में बहुत कुछ किया है। अब जबकि प्रमुख सह भाजपा नेत्री विजया सिंह ने मुझे एक पत्र के माध्यम से मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य सड़कों सहित कई मुद्दों पर चर्चा भी किया है।इनकी मांग जायज है। आने वाले दिनों में इसे हर हाल में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

प्रमुख विजया सिंह पथ निर्माण मंत्री को आवेदन पत्र देते हुए।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this