HomeUncategorizedधनहा के गोबरहिया में धर्मांतरण के विरुद्ध युवाओं ने खोला मोर्चा, कार्रवाई...

धनहा के गोबरहिया में धर्मांतरण के विरुद्ध युवाओं ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग तेज

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

बगहा/धनहा। धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में कथित धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर स्थानीय युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसको लेकर युवाओं और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस दौरान श्री श्री 108 श्री फलाहारी ,मुन्ना गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण युवाओं ने ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अविलंब इस पर पूर्णतः कार्रवाई तथा पूर्ण रूप से बंदी नहीं होती है तो शांति ढंग से प्रखंड कार्यालय मधुबनी, बगहा सब डिवीजन जिला मुख्यालय बेतिया राजधानी पटना, तथा दिल्ली तक आंदोलन करेंगे

इसी संबंध में मधुबनी अंचलाधिकारी (सीओ) नंदलाल राम ने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और जांच कराई जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this