HomeUncategorizedतिरंगे की शान में डूबा लौरिया, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा...

तिरंगे की शान में डूबा लौरिया, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रखंड व जिला

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट….

*कार्यालयों से विद्यालयों तक गूंजा राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह*

लौरिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के उल्लास के बीच मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर नगर पंचायत, पंचायत भवन, सरकारी कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, थाना और शिक्षण संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया और राष्ट्रगान से वातावरण गूंज उठा।

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। नगर पंचायत लौरिया में मुख्य पार्षद सीता देवी, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी प्रीती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार तथा लौरिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंचायतों में भी दिखा राष्ट्रप्रेम

बसवरिया पंचायत भवन में मुखिया इंजीनियर शैलेश कुमार और मठिया पंचायत में मुखिया प्रियतम यादव ने ध्वजारोहण किया। पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी देकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विद्यालयों में प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बीकेजी हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद, लौरिया बालक में सुमेंद्र श्रीवास्तव, साहू चंपा कुंवर विद्यालय में सफदर हुसैन, इंडियन पब्लिक हाई स्कूल में विनय कुमार तथा ओविएस इंटरनेशनल स्कूल बसवरिया में राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

मौके पर अंचलाधिकारी आंसू रंजन, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी, बीपीआरओ सोनाली कुमारी, कृषि पदाधिकारी केशव किशोर, सीडीपीओ बृजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि राजकुमार ठाकुर उर्फ राजू ठाकुर, जैन सुराग जिला सचिव अजय ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद मदन ठाकुर, पूर्व मुखिया संजय कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष लड्डू सिंह, संदीप ठाकुर, लाल मिश्रा, मालिक पाण्डेय और सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...