HomeUncategorizedआंगन की तुलसी होती हैं बेटियां : पं. भरत उपाध्याय

आंगन की तुलसी होती हैं बेटियां : पं. भरत उपाध्याय

Published on

spot_img

…..पौत्री के जन्मोत्सव पर तुलसी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश.नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………..बेटियां परिवार की खुशहाली और संस्कारों की पहचान होती हैं। जिस प्रकार आंगन में लगी तुलसी घर की शोभा बढ़ाती है, उसी प्रकार बेटियां परिवार को प्रेम, संस्कार और सम्मान से समृद्ध बनाती हैं। उक्त बातें बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् पंडित भरत उपाध्याय ने अपनी पौत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर कहीं।उन्होंने पौत्री के जन्मोत्सव का शुभारंभ तुलसी का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगन की तुलसी होती हैं बेटियां। समाज में बेटा और बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ब्लेड की धार तेज होती है, लेकिन वह पेड़ नहीं काट सकती और कुल्हाड़ी मजबूत होती है, लेकिन बाल नहीं काट सकती।

इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग-अलग क्षमता और प्रतिभा होती है।पं. उपाध्याय ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में समान अवसर एवं प्रोत्साहन मिले। बेटा एक कुल की शान बनता है, जबकि बेटियां दो-दो कुलों का मान बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि हर बेटी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। उसे पहचानकर उचित मार्गदर्शन देना हम सभी का कर्तव्य है।उन्होंने समाज से बेटियों का वर्तमान संवारने की अपील करते हुए कहा कि जब उनका वर्तमान बेहतर होगा तो भविष्य भी स्वतः उज्ज्वल बनेगा।इस अवसर पर अक्षयवर दुबे, सूर्य प्रकाश दुबे, महिमा कुमारी, गरिमा कुमारी, देवांश उपाध्याय, आकाश मिश्रा, आकाश सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल पांडेय, पीयूष कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

More like this

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...