*निर्धारित लक्ष्य से 34 अधिक परिवारों को मिला भूमि का अधिकार, सात पंचायतों के लाभुक हुए लाभान्वित*
*लक्ष्य से 34 अधिक भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का हक
लौरिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट…..

स्वतंत्रता दिवस पर लौरिया अंचल में अभियान बसेरा-02 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाने की पहल को गति मिली। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड की सात पंचायतों के 90 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सौंपे गए। खास बात यह रही कि विभाग ने 56 परिवारों को प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जबकि अधिकारियों ने लक्ष्य से आगे बढ़कर 90 परिवारों को लाभान्वित किया।
प्रमाण पत्र मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मठिया, गोनौली-डुमरा, धोबनी, बसंतपुर, सिंहपुर-सतवरिया, धोबनी-धर्मपुर और साठी पंचायत के भूमिहीन परिवार इस अभियान से लाभान्वित हुए। रिजवाना खातून, सहाना खातून, सुगबरुन नेशा, समी खातून, नीलू कुमारी, निर्मला देवी, सुधा देवी, तारा देवी, सरोज देवी, राबड़ी देवी, प्रेमशिला देवी और अनीला देवी समेत अन्य लाभुकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अंचलाधिकारी आशु रंजन ने बताया कि अभियान बसेरा-02 के तहत भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें भूमि का अधिकार उपलब्ध कराया जा रहा है। बंदोबस्ती प्रमाण पत्र मिलने से परिवारों को आवास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख शंभू तिवारी, बीडीओ संजीव कुमार, आरओ राहुल कुमार अग्रवाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवध किशोर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अविनाश शेखर समेत अन्य मौजूद रहे।
