HomeUncategorizedरेड क्रॉस ने 52 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन।

रेड क्रॉस ने 52 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन।

Published on

spot_img

बेतिया से धर्मेंद्र श्राफ की रिपोर्ट……

**बैरिया के बैजुआ और गोबरही पंचायत में राहत सामग्री पाकर पीड़ितों ने जताया आभार**

**बेतिया (चौथी वाणी)।** पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत बैजुआ और गोबरही पंचायत के वार्ड संख्या-8 में बाढ़ प्रभावित 52 परिवारों के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सूखा राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत मिली।

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ झुनझुनवाला और सचिव डॉ. जगमोहन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों को थैले में पैक कर राहत सामग्री दी गई। इसमें चूड़ा, मीठा, मिक्सचर, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस, पानी की बोतल और मास्क शामिल थे।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने कहा कि आपदा की घड़ी में रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ितों की सहायता और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के सदस्य अनुज कुमार और रेमी पीटर तथा आजीवन सदस्य अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।

राहत सामग्री प्राप्त करने वालों में भारत मुखिया, महातम मुखिया, भोला मुखिया, जीतन मुखिया, साहेब मियां, छोटा राम, बनारसी महतो, शारदा देवी, उषा देवी, सुगांती देवी, रीना कुमारी और फुलझड़ी देवी सहित अन्य बाढ़ पीड़ित परिवार शामिल रहे। राहत सामग्री मिलने पर सभी लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest articles

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन, DM-SP ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.....*सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर,...

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

More like this