HomePoliticsभारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित

भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग की एवं समन्वय के उद्देश्य से रक्सौल आईसीपी के हाल मे इंडो नेपाल वार्डर कॉर्डिनेशन कमिटि की उच्चस्तरीय बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक नेपाली सीमावर्ती जिले के पदाधिकारी एवं पूर्वी चम्पारण तथा पश्चिम चम्पारण जिला के वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक में सीमा सुरक्षा, जाली नोट, आर्म्स, ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स, लिकर, तम्बाकू एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी नियंत्रण, कॉस बोर्डर काईम कन्ट्रोल, मोस्ट वांटेड अपराधियों के धर पकड़, विदेशी नागरिकों और संदिग्ध लोगों की अवैध आवाजाही एंव अवांछित गतिविधि पर रोक तथा आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग संबंधित मुद्दों पर गहन विमर्श किया गया।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण एवं परसा जिला के सीडीओ के द्वारा किया गया।

बैठक के उपरांत संयुक्त रूप से दोनों जिलाधिकारी ने बताया कि वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण और सकरात्मक माहौल में हुई है जिससे आने वाले समय में क्रॉस बॉर्डर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में काफी सहयोग मिलेगी।

बैठक में पर्सा एवं बारा जिला के सीडीओ सहित नेपाली शिष्टमण्डल के साथ पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी, बगहा के पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण, उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण, सदर एसडीओ मोतिहारी, एसडीओ रक्सौल,डीसीएलआर रक्सौल,एसडीपीओ ,डीएफओ, उत्पाद अधीक्षक पूर्वी चंपारण, एसएसबी कमांडेंट, सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this