HomeCrimeछापेमारी में 52 लीटर देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जप्त।

छापेमारी में 52 लीटर देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जप्त।

Published on

spot_img

…..एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार एक फरार।

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना की पुलिस ने रविवार के देर शाम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चला कर 52 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेबाज व एक बाइक जप्त की है । जबकि
एक शराब धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गाव में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची और 2 लीटर देशी शराब बरामद की। और एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान परसौनी निवासी तेज नारायण साह के रूप में की गई है । जिसे जेल भेज दिया गया।
दूसरे तरफ थाना क्षेत्र के सिरिसिया रेलवे ढाला पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद भैरोगंज पुलिस ने एलटीएफ टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व एसआई रौशन कुमार गुप्ता और एसआई बलराम कुमार कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से 50 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22 ए एस 9549 है।हालांकि, पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा अग्रिम करवाई शुरू कर दी गई है।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this