HomeEducationगंगा भगवान भोले की शाली हैं -पं०भरत उपाध्याय

गंगा भगवान भोले की शाली हैं -पं०भरत उपाध्याय

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

श्रीकृष्ण नटवर हैं, शिव नटराज हैं, रसवर हैं श्रीकृष्ण,रसराज हैं शिव !!
उनके अंक में, उनके अंक के सामने, उनके वामांग में विराजती हैं राजराजेश्वरी पराम्बा पार्वती, यह है भोले का *श्रृंगार रस !*
भोले के सर गंगा विराज रही, और उछाल मार रही हास्य की उन्मुक्त अजस्र धारा,
साली को सिर चढ़ा रखने के आदि-अनादि गुरु हुये भोले !
कोई सर साली चढ़ा रखे तो हँसी का पात्र ही तो बनेगा !!
गंगा भोले की साली हैं ? ये कैसे ? बोले – जो घर पार्वती का, सो घर गंगा का, दोनों हिमराज हिमालय के घर की !

प्रकट हो गया भोले का *हास्य रस*
कलंकित चन्द्रमा भी जिनके आश्रय से वन्दनीय हो जाता है और सर पर विराजता है, बाल भाल चन्द्र है भोले का *अद्भुत रस !*
समस्त सृष्टि को अपने भ्रू विलास मात्र से भस्मीभूत करने की सामर्थ्य रखने वाले को *रौद्र* नहीं कहेंगे तो और भला किसको कहेंगे ?
श्रीकृष्ण के समक्ष कुचाग्र कालकूट नामक विष से पाला पड़ा था, इधर समुद्र मन्थन में लिप्त मंदरकूटाग्र नि:सृत हलाहल से समस्त व्यष्टि समष्टि को रक्षित करने हेतु करुणावरुणालय भोले ने कंठस्थ कर लिया !

विष भीतर क्यों न लिया ?
बोले – भगवान का रूप है उधर हृदय में,
अच्छा ! तो पान जैसे घुला कर रखते मुख में ?
नहीं, इधर जिह्वा पर भगवान का नाम है !
कुल्ला कर देते ?फिर तो सृष्टि ही भस्म हो जाती ! यह है उनका *करुण रस !*
किसी की छाती पर विषधर साँप लटकें, कान में, जटा में, करधनी- बेल्ट भी भयंकर सर्पों की हो , इससे भयानक भी कुछ हो सकता ? यह है भोले का *भयानक रस !*

किसी से भी युद्ध करना हो इनके पास पिनाक जैसा धनुष, सुदर्शन जैसा चक्र विद्यमान है, त्रैताप विनाशक त्रिशूल – वीर भोग्या वसुन्धरा – पार्वतीपति से वीर भला विश्व भर में और कौन ? *वीर रस* गाथा लिखने में तो पृथ्वी को कागज बनाइये तो भी छोटी पड़ेगी,त्रिनेत्री,

अलालाटाक्षी,धूर्जटी, शूलपाणि, खटवांगी, गजाम्बरी, भस्मभूषित, त्रिपुण्ड्री, उग्र, कपाली, कामारि को वीभत्स रस भूषित ही कह सकते,
उक्त आठ रसों से सुशोभित शिव स्वयं शान्त हैं और उनका ध्यान करते ही मन शान्त होने लगता है , ऐसे शान्त रसाचार्यआप शिव को न भज यह बावरा मन भला किसको भजे ?
आशुतोष तुम अवढर दानी !

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...