पटना से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..
बिहार विधान सभा में प्रश्नोत्तर काल में भाजपा के तीन बार रहे विधायक विनय बिहारी ने सदन में कुछ इस तरह से मजाकिया लहजे में कहा कि अन्य विधायक भी हंसने पर मजबूर हो गए। यहीं नहीं रुके विनय बिहारी ने अपने ही सरकार को कटघरे में ला खड़ा कर दिया। उन्होंने मोदी मैजिक को 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में मोतिहारी के अपने जनसभा में संबोधन में कहा था कि मोतिहारी के किसानों के लिए मोतिहारी की चीनी मील जब तक चालू नहीं होगी तब तक मैं मोतिहारी नहीं आऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि मोतिहारी चीनी मील के चीनी उत्पाद से ही चाय पियेंगे तब मोतिहारी आएंगे।

विनय बिहारी ने कहा.. बिहार में औद्योगिक विकास न जाने कहां टिक गई, और चीनी मिले चली नहीं जमीनें बिक गई। यह भारत और बिहार सरकार की बड़ी चुनौतियों वाली शब्द है। साथ ही उन्होंने मनुआ पुल से रतवल जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग 18किलोमीटर अधूरा है जो बेतिया से योगापट्टी नवलपुर बाजार होते हुए यूपी के पडरौना की राह में आसानी से लोग आ जा सकते हैं।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि 14वर्ष बीत गए बैठे हैं आस लगाए , मंत्री जी बता दीजिए कि सड़क कब तक बना दीजिएगा बता दीजिए। हालाकि इस तरह की प्रश्न विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों द्वारा उठाई जाती रही है। लेकिन यह पहली दूसरी बार लौरिया विधायक विनय बिहारी ने अपने ही सरकार के विरुद्ध आईना दिखाया है।जो बिहार के स्वाभिमान की बातों को रखने वाले ऐसे में सदस्यों की बातें आजकल खूब सुनी जा रही है।
