HomeUncategorizedदुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन, DM-SP ने किया पूजा पंडालों...

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन, DM-SP ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार…..*सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर, आयोजकों को दिए आवश्यक निर्देश**दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सोमवार को डीएम तरनजोत सिंह और एसपी कुमार गौतम ने बेतिया शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने पावर हाउस, काली बाग, नाका चौक, बानूछापर सहित शहर के कई प्रमुख पूजा पंडालों का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और आपातकालीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रवेश और निकास द्वारों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक साइनेज, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, एसपी कुमार गौतम ने भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, एसडीओ विकास कुमार सहित बिजली, भवन निर्माण, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, मेडिकल टीम की उपलब्धता और अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...