HomeCrimeदिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी...

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…….

**तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित परिवार से की बात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा**

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। इस मामले में राजद प्रदेश कार्यालय की ओर से गठित टीम के साथ राजद एमएलसी सौरव कुमार को मृतक के परिजनों से मुलाकात करने के लिए भेजा गया।

इस दौरान एमएलसी सौरव कुमार ने टीम के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर मामले से जुड़े तथ्यों को समझा। टीम इस मामले में प्राप्त जानकारी के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट राजद प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष जांच हो, सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसके लिए वे और उनकी पार्टी प्रतिबद्ध हैं।

राजद की ओर से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। अब मामले में जांच के निष्कर्ष और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Latest articles

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

अमृत भारत से भारी मात्रा में लहसुन बरामद तस्कर फरार

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... आरपीएफ की कार्रवाई में मिली सफलता बगहा नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड तस्करों...

More like this

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...