पटना से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..
*बांकीपुर में बीजेपी की हार, जनसुराज ने किया बड़ा उलटफेर, राष्ट्रीय राजनीति में दिख सकता है असर*
पटना/बांकीपुर।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। मतगणना के बाद सामने आए नतीजों में जनसुराज समर्थित उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बीजेपी के उम्मीदवार को 18, 953वोटों के अंतर से हरा दिया। पीके ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम का प्रभाव केवल बांकीपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी चुनावों में विपक्ष और क्षेत्रीय दलों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश साबित हो सकता है।

बांकीपुर में स्वर्ण वोटर 37% था
——————
1.कायस्थ..14%
2.भूमिहार..08%
3.ब्राह्मण..07%
4. राजपूत..05%
इन आंकड़ों को जोड़ा जाए तो स्वर्णों का कुल वोटर 37%है। जो बांकीपुर विधानसभा में कुल 1लाख 70हजार के करीब स्वर्ण वोटर हैं। अब चुनाव के दिन बीजेपी से नाराज बहुत वोटर अपने घरों से निकले ही नहीं इस लिए 34%वोट पड़ना बीजेपी के लिए खतरा हो गया।

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री , बिहार सरकार के मंत्री, विधायक सांसद तक बांकीपुर विधान सभा के वोटरों को पर्ची बांटते नजर आए। लेकर कोई काम नहीं आया। जनता का जमीर अब जाग चुका है। राजनीतिक पार्टियों को सकते डाल दिया है।
वहीं चुनाव परिणाम के बाद जनसुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि जनता ने पारंपरिक राजनीति के बजाय नए विकल्प पर भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी नेताओं का कहना है कि वे परिणाम की समीक्षा करेंगे और आगामी चुनावों में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बांकीपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र में हुए इस उलटफेर से बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों की राजनीतिक रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है। आने वाले समय में यूपी समेत कई राज्यों के चुनावों में इस परिणाम की चर्चा देखने को मिल सकती है।
रिपोर्ट: नरेंद्र पांडेय, वाल्मीकि एक्सप्रेस न्यूज बिहार पटना बेतिया बगहा वाल्मीकिनगर
