HomePoliticsभाजपा के गढ़ बांकीपुर में पीके का परचम, 18,953 वोटों से दर्ज...

भाजपा के गढ़ बांकीपुर में पीके का परचम, 18,953 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Published on

spot_img

ब्रेकिंग न्यूज..

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

पटना: भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की है। 31 राउंड की मतगणना में प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18,953 मतों से पराजित किया। प्रशांत किशोर को 61,075 वोट, नीरज सिन्हा को 42,122 वोट और राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 14,485 वोट मिले। राजद तीसरे स्थान पर रही और उसे जीत के अंतर से भी कम वोट प्राप्त हुए।

गौरतलब है कि यह वही सीट है, जहां भाजपा के नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक रहे और वर्ष 2025 के चुनाव में 51 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद इस उपचुनाव में भाजपा पहले राउंड से ही पिछड़ गई। प्रशांत किशोर ने शुरुआती दौर में बनाई बढ़त को अंतिम राउंड तक कायम रखा और भाजपा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने इसे अपनी नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के लिए संदेश है कि बिहार को स्वच्छ छवि और योग्य नेतृत्व देने वाला मुख्यमंत्री चुना जाए, न कि आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this