HomePoliticsबिहार विधान परिषद में गूंजा पत्रकारों का मुद्दा, रेल किराए में 50%...

बिहार विधान परिषद में गूंजा पत्रकारों का मुद्दा, रेल किराए में 50% छूट की मांग”

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

*केंद्र सरकार को भेजी जाएगी चिट्ठी, पत्रकार संगठनों ने जताई खुशी*

पटना। बिहार विधान परिषद में पत्रकारों को रेलवे यात्रा में 50 प्रतिशत किराया छूट देने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। सदन में सदस्यों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाचार संकलन के लिए उन्हें लगातार यात्रा करनी पड़ती है।

ऐसे में रेल किराए में रियायत बहाल करना आवश्यक है।

विधान परिषद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान यह मांग की गई कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पूर्व की भांति रेलवे टिकट पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाए। इस संबंध में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया जाएगा।

सदन में उठे इस मुद्दे के बाद पत्रकार संगठनों में खुशी की लहर है। पत्रकारों का कहना है कि रेल किराए में रियायत मिलने से दूर-दराज क्षेत्रों में समाचार संकलन और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में सुविधा होगी।

इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रो. अरविंद नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष माधवेंद्र पांडेय, संरक्षक समाजसेवी दिनेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभूषण शांडिल्य, कोषाध्यक्ष , मुरारी शरण तिवारी बगहा अध्यक्ष इजरायल अंसारी, जिला महामंत्री नरेंद्र पांडेय, संगठन मंत्री निर्भय कुमार ने
पत्रकार हित में लिए गए निर्णय में बिहार विधान परिषद के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this