HomePoliticsशिक्षकों ने जदयू प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह का किया सम्मान, शिक्षा के...

शिक्षकों ने जदयू प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह का किया सम्मान, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को बताया अनुकरणीय

Published on

spot_img

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

*जदयू प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल, जनसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना*

जदयू के प्रदेश महासचिव एवं वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह का उनके आवास पर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, युवाओं के भविष्य और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

शिक्षकों ने कहा कि रिंकू सिंह ने जनप्रतिनिधि रहते हुए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए। उनका जनसरोकारों से जुड़ाव और शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे शिक्षा और सामाजिक विकास के कार्यों में इसी तरह मार्गदर्शन और सहयोग देते रहेंगे।
सम्मान से अभिभूत रिंकू सिंह ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र और समाज निर्माण की आधारशिला हैं। उनके सम्मान से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षा की बेहतरी, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
सम्मान समारोह में अभय सिंह, विनय सिंह, बृजेश कुमार, पुरुषोत्तम, विपिन दुबे, अमर सिंह सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this