HomeUncategorizedवाल्मीकिनगर- रामपुर मुख्य सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी आवागमन प्रभावित

वाल्मीकिनगर- रामपुर मुख्य सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी आवागमन प्रभावित

Published on

spot_img

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट….

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण सिरिसिया और नौरंगिया के बीच स्थित मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगभग 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बराज से छोड़े गए पानी के कारण गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दियारा एवं निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

उधर, नेपाल में भारी वर्षा को देखते हुए नेपाल सरकार ने भी बाढ़ और जलभराव को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीमा क्षेत्र से सटे बिहार के कई इलाकों में भी प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

एसडीएम ने जारी की चेतावनी

बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी ने दियारा क्षेत्र एवं नदी किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, इसलिए लोग अनावश्यक रूप से नदी एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय लोगों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित सड़क मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा राहत एवं बचाव की तैयारियों को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this