HomeUncategorizedनदी में जलस्तर बढ़ने पर तटबंधों का निरीक्षण करते हुए अभियंताओं...

नदी में जलस्तर बढ़ने पर तटबंधों का निरीक्षण करते हुए अभियंताओं को सतर्क रहने के दिया निर्देश।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट… बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट………………………..

जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने शुक्रवार को तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया और सहायक अभियंता, जल निस्सरण भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बैरिया प्रखंड स्थित पी.डी. रिंग बांध के 1.5 किलोमीटर और नौतन प्रखंड स्थित चंपारण तटबंध के 57.75 किलोमीटर क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति, जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

मौके पर मौजूद अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की निरंतर निगरानी और सतत चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वर्तमान में दोनों क्षेत्रों में जलस्तर सुरक्षित स्तर पर पाया गया है। प्रशासन और जल निस्सरण विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this