HomeEducationडुमरी चेक पोस्ट पर टूटी सड़क मार्ग को छोटेछोटे बच्चों ने बना...

डुमरी चेक पोस्ट पर टूटी सड़क मार्ग को छोटेछोटे बच्चों ने बना डाला सोशल मीडिया पर बच्चे छा गए, हर जगह तारीफ हो रहा है

Published on

spot_img

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गोबर्धना थाना क्षेत्र के सैनिक रोड से निकलने वाली सड़क वन विभाग की डुमरी चेक पोस्ट से दोन जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग को पानी अपने साथ बहा लिया था। जबकि दोनवासियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका था। इसी आलोक में डुमरी गाँव निवासी अमरजीत कुमार नामक बालक ने अपने साथियों के साथ उक्त स्थल पर खेलने पहुंचा। जहां पर देखा कि दोन जाने वाले लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उस बालक के साथ के साथ एक सुझाव आया और अपने गांव में जाकर लोगों से बांस की व्यवस्था कर चलने लायक चचरी पुल बना डाला।

इसको कहते हैं इंसानियत जब 10 ,12 वर्ष के बच्चों में सामाजिकता का ऐसा भावना जग जाये तो समझ लेना चाहिए कि देश तरक्की जरूर करेगा। इस दौरान अमरजीत कुमार ने कहा कि टूटी हुई सड़क को मैने देखा और दोन जाने वाले लोग किस कदर इस समस्या से परेशान रहते हैं। एकाएक मन में आया क्यों ना बांस का चचरी पुल बना दिया जाय।

और पुल बन भी गया और उस पुल पर पैदल यात्रा के साथ बाइक पर बैठे बैठे पार कर लेना उस बहादुर बच्चों का आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। काश इस तरह की परख देश की हर मिट्टी पर ऐसा करते देखा जाए तो सच में भारत दुनिया में विश्व गुरु जरूर बन जाता।

Latest articles

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

🔴 नन्हीं सी परियों ने बांधा रक्षा सूत्र 🟡 भाई की कलाई पर सजा प्यार का बंधन 🔴 रक्षाबंधन पर दिखा अटूट प्रेम...

बगहा में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षौल्लास से मनाया गया। इसी दौरान दुबे परिवार की...

More like this