HomeCrimeहरनाटांड़ में भालू का हमला, किसान की कलाई की हड्डी टूटी ,...

हरनाटांड़ में भालू का हमला, किसान की कलाई की हड्डी टूटी , क्षेत्र में मची अफरा तफरी।

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…….

*घास काटने के दौरान झाड़ी से निकले भालू ने किया हमला, ग्रामीणों के पहुंचने पर जंगल की ओर भागा*

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के हरनाटांड़ वन क्षेत्र में शनिवार सुबह भालू ने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में गर्दी दोन निवासी 48 वर्षीय नरेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कलाई की हड्डी टूट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया।
जानकारी के अनुसार, नरेश महतो शनिवार सुबह बकरी के चारे के लिए घास काटने घर से निकले थे। इसी दौरान झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से बचने के लिए नरेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।
ग्रामीणों के पहुंचने पर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल हरनाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया।

चिकित्सक डॉ राजेन्द्र काजी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन क्षेत्र के आसपास घास काटने और जंगल की ओर जाने में सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग की ओर से घटना की जानकारी जुटाकर भालू की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है। हरनाटांड़ वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शिव कुमार राम ने बताया कि भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हुए हैं। उनका उपचार हरनाटांड़
पीएचसी में कराया गया है. अन्य कारवाई की जा रही है।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this