ब्यूरो रिपोर्ट: नरेंद्र पांडेय…………..
‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर निगम बेतिया के द्वारा शनिवार को सफाई मित्रों के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। जिसमें निगम के महापौर महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित और स्वच्छता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में सफाई मित्रों और उनके परिजनों का सामूहिक हेल्थ चेकअप किया गया और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सीएससी सेंटर का विशेष कैंप लगाया गया, जहां पंजीकरण और आवेदन में सहयोग किया गया।
महापौर ने कहा कि सफाई मित्र नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देना निगम का ध्येय है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि सफाई व्यवस्था को मजबूत करने वाले मित्रों के जीवन में सम्मान सुनिश्चित करने का अवसर भी है।
