HomeUncategorizedवाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर चढ़ा बाढ़ का पानी , संचालन ठप.

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर चढ़ा बाढ़ का पानी , संचालन ठप.

Published on

spot_img

वाल्मीकिनगर (प. चंपारण)। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगभग 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का पानी वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट परिसर तक पहुंच गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एयरपोर्ट के रनवे पर करीब तीन फीट पानी जमा हो गया, जिसके कारण एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह बंद करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रनवे और एयरपोर्ट परिसर में पानी भर जाने से उड़ान संचालन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी पटना स्थित उच्च अधिकारियों और विमानन विभाग को भी साझा की है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

इधर, नेपाल से आए बाढ़ के पानी ने वाल्मीकिनगर सहित पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। बगहा, मधुबनी, पिपरासी, भीतहा, ठकराहा और दियारा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है तथा लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट : नरेंद्र पांडेय
वाल्मीकि एक्सप्रेस, वाल्मीकिनगर (बिहार)

Latest articles

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट जिला प्रशासन, DM-SP ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.....*सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर,...

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

More like this