HomeUncategorizedबाढ़ आपदा को लेकर DM और SSP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत-बचाव...

बाढ़ आपदा को लेकर DM और SSP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत-बचाव कार्यों की दी जानकारी ।

Published on

spot_img

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट……..

बाढ़ आपदा को लेकर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जिले में चल रहे राहत-बचाव कार्यों और प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही सहायता की जानकारी दी गई।
डीएम ने बताया कि प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन की टीमें सक्रिय रहकर स्थिति की निगरानी कर रही हैं। जिले में कुल 1,92,713 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन दिया जा रहा है। 30 सितंबर तक 62 और 2 अक्टूबर तक 37 सामुदायिक रसोई संचालित की गईं। 26 सितंबर से अब तक कुल 1,68,530 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।
राहत सामग्री के तहत 31,769 सूखा राशन पैकेट और 19,310 प्लास्टिक शीट वितरित किए गए हैं। पशुपालकों के लिए 89 क्विंटल पशु चारा बांटा गया है और 18 पशु राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सा दल भी क्षेत्रों में तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। एसएसपी कुमार गौतम ने सुरक्षा और बचाव में पुलिस की भूमिका की जानकारी दी। मौके पर अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री और आपदा प्रभारी नगमा तबस्सुम मौजूद रहीं।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this