नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…
ठकराहा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत राज ठकराहा में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निपटारा किया।

प्रशासन के अनुसार शिविर से पहले लंबित और शिविर के दौरान मिले आवेदनों को मिलाकर कुल *112 मामलों का निष्पादन* किया गया। वहीं *67 नए आवेदन* प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इन आवेदनों को अगले दो दिनों में पोर्टल पर अपलोड कर जांच के बाद समाधान कर दिया जाएगा।
शिविर में बी डी ओ आर के राघव, सी ओ शशि कुमार भास्कर, थाना अध्यक्ष नरेश कुमार बी पी आर ओ अभिनाश सिंह, एल ई ओ संजीव कुमार सहीत प्रभारी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विकास और पंचायती राज से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं था उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया। शिविर में पहुंचे। कई पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
शिविर को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र तिवारी समेत जनप्रतिनिधियों की भूमिका में प्रदीप चौरसिया, उमेश यादव भी पूरे समय मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद की।
