HomeEducationगांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और अहिंसा का संदेश।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और अहिंसा का संदेश।

Published on

spot_img

…….एनसीसी कैडेट्स ने निकाली साइकिल रैली, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट वाल्मीकिनगर प. चंपारण बिहार…

पीएम श्री +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय, वाल्मीकिनगर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर की सफाई की। कैडेट्स दीपक कुमार और गोलू कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभात रैली भी निकाली।

इस अवसर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी वितरित की गई।
प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने गांधीजी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नैतिकता, संस्कार, कर्म, समय, स्वच्छता और स्वास्थ्य को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय कुमार ने किया। मौके पर वरीय शिक्षक बिपिन कुमार मिश्रा, मोफिलदेव पासवान, ओमप्रकाश सिंह, मो. सगीर समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest articles

दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत मामले में न्याय की मांग, राजद एमएलसी सौरव कुमार ने परिजनों से की मुलाकात।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....... **तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... प्रखंड बगहा-1 के भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मशहवा गांव...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार, ऑपरेशन करा...

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना।

...पहले से दर्ज हैं मद्यनिषेध अधिनियम के चार मामले, 20 लीटर देसी शराब हुई...

More like this